अलवर (राजस्थान) में कुत्ते भी इंसानों की तरह रक्तदान कर घायल व बीमार जानवरों की जान बचा रहे हैं। बकौल रिपोर्ट्स, पशु चिकित्सालय में कभी खुद हादसे के शिकार हुए 'कालू', 'बहरा' व 'भूरी' नामक कुत्तों ने रक्तदान कर कई जानवरों की जान बचाई है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, एक कुत्ता साल में 5-6 बार रक्तदान कर सकता है।