कोटा (राजस्थान) में चंबल फर्टिलाइज़र्स ऐंड केमिकल्स लिमिटेड में गैस रिसाव होने से पास के एक स्कूल में 13-बच्चे बेहोश हो गए हैं। बकौल रिपोर्ट्स, गैस रिसाव होने से स्कूल में अफरा-तफरी मच गई और बेहोश हुए बच्चों को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। वहीं, 7 बच्चों की हालत गंभीर होने पर उन्हें कोटा एमबीएस अस्पताल रेफर किया गया है।