राजस्थान में कारोबारी को जिम में घुसकर मारी गई गोली, रोहित गोदारा गैंग से मिली थी धमकी

राजस्थान में एक शख्स ने जिम में एक्सरसाइज़ कर रहे 45 वर्षीय कारोबारी रमेश रुलानिया की गोली मारकर हत्या कर दी है। आरोपी चेहरा ढककर जिम के अंदर घुसा था और कारोबारी के पास जाकर सिर पर गोली मार दी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कारोबारी को कुछ समय पहले रोहित गोदारा गैंग से फिरौती की धमकी मिली थी।