राजस्थान में काले रंग की भैंस ने सफेद रंग के बच्चे को दिया जन्म
करौली (राजस्थान) में एक काले रंग की भैंस द्वारा सफेद रंग के बच्चे को जन्म दिए जाने का मामला सामने आया है। भैंस के सफेद रंग के बच्चे का वीडियो भी सामने आया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस बच्चे का जन्म बुधवार को हुआ था। एक पशु चिकित्सक ने कहा कि ऐसा एक आनुवंशिक विकृति के चलते होता है।