inshorts

राजस्थान में बढ़ी ठंड, सीकर में 4.6 और माउंट आबू में 3 डिग्री पहुंचा तापमान

राजस्थान में सर्दी का असर तेज़ होने लगा है। सीकर के फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि माउंट आबू में पारा 3 डिग्री तक पहुंच गया। प्रदेश के कई ज़िलों में तापमान 10 डिग्री से नीचे है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले एक सप्ताह तक मौसम शुष्क रहेगा और रात में ठंड बढ़ सकती है।