राजस्थान में कफ सिरप पीने के बाद महिला की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में हो गई मौत
कोटा (राजस्थान) में कथित तौर पर कफ सिरप पीने के बाद एक महिला की अस्पताल में मौत हो गई है। मृतका के बेटे ने कहा की खांसी-ज़ुकाम के बाद एक मेडिकल स्टोर से एक सिरप मंगवाया था व इसके दो ढक्कन लेने के बाद उनको बेचैनी और घबराहट होने लगी। वहीं, सिरप की जांच के लिए सैंपल लिया गया है।