राजस्थान में खाटू श्याम जा रही कार के ट्रक की टक्कर से उड़े परखच्चे, 6 लोगों की हुई मौत
बूंदी (राजस्थान) में रविवार तड़के एक ट्रक की टक्कर से एक ईको कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार 6 लोगों की मौत हो गई जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों ने बताया कि वे मध्य प्रदेश के देवास के रहने वाले हैं और खाटू श्याम मंदिर में दर्शन करने जा रहे थे।