राजस्थान में छात्रों के सुसाइड और कोचिंग सेंटरों पर नियंत्रण के लिए कैबिनेट ने बिल को दी मंज़ूरी

राजस्थान में छात्रों की आत्महत्या पर रोक लगाने और कोचिंग सेंटरों पर नियंत्रण के लिए राज्य की कैबिनेट ने राजस्थान कोचिंग इंस्टीट्यूट कंट्रोल्ड ऐंड रेगुलेशन बिल-2025 को मंज़ूरी दी है। उप-मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने बताया कि इसके तहत 50 या अधिक छात्रों वाले कोचिंग सेंटरों का पंजीकरण अनिवार्य होगा। बकौल बैरवा, संस्थानों में सुरक्षित व अनुशासित माहौल सुनिश्चित होगा।