राजस्थान में छात्र को कुचलकर निकली रोडवेज़ बस, घटना सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद

राजस्थान के झुंझुनूं में एक रोडवेज़ बस ने कोचिंग जा रहे छात्र को कुचल दिया जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है जिसमें दिखाई दे रहा है कि बस में चढ़ते समय छात्र का हाथ अचानक छूट जाता है जिससे वह गिर जाता है और बस उसे कुचलकर निकल जाती है।