राजस्थान में ज़िला परिषद की बैठक में कटोरा लेकर पहुंचा पार्षद, कहा-भीख मांगकर काम करेंगे

अलवर (राजस्थान) में ज़िला परिषद की बैठक में पार्षद जगदीश जाटव कटोरा लेकर पहुंच गए। उन्होंने कहा, "सरकार विकास कराने में पूरी तरह से विफल रही है। भीख मांगकर छोटे-मोटे कामकाज कराने का प्रयास करेंगे।" उन्होंने ज़िला प्रमुख बलवीर छिल्लर पर भी तंज कसते हुए कहा, "ज़िला प्रमुख कांग्रेस में तो टाइगर थे, अब बीजेपी में भीगी बिल्ली बन गए।"

Load More