राजस्थान में टायर फटने के बाद कार से टकराई रोडवेज़ बस, महाकुंभ जा रहे 8 लोगों की हुई मौत

जयपुर-अजमेर हाईवे (राजस्थान) पर गुरुवार दोपहर भीषण सड़क हादसे में कार सवार 8 लोगों की मौत हो गई जबकि 6 लोगों के घायल होने की खबर है। बकौल रिपोर्ट्स, कार सवार लोग महाकुंभ जा रहे थे। एसपी आनंद शर्मा के मुताबिक, रोडवेज़ बस जयपुर से अजमेर जा रही थी और टायर फटने के बाद बस कार से टकरा गई।