झालावाड़ (राजस्थान) की एसपी ऋचा तोमर को ट्रांसफर के बाद विदाई समारोह में घोड़ी पर बैठाकर बैंड बाजों के साथ घुमाया गया जिसका वीडियो सामने आया है। विदाई समारोह में पुलिस अधिकारियों व जवानों ने ऋचा तोमर को फूल मालाएं पहनाईं और गुलदस्ते भेंट कर उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। इस कार्यक्रम के दौरान ऋचा तोमर भावुक हो गईं।