राजस्थान में दिवाली के दिन सोमवार को आबूरोड बस स्टैंड पर ऑन ड्यूटी कॉन्स्टेबल ओमप्रकाश पर एक बदमाश ने चाकू से हमला कर दिया और घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटना में कॉन्स्टेबल को मामूली चोट आई है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए हमलावर और उसके 3 साथियों को गिरफ्तार कर लिया।