झुंझुनूं (राजस्थान) के जुवेनाइल कोर्ट ने हत्या के दोषी एक नाबालिग को एक साल तक सरकारी स्कूल में सुबह-शाम 2-2 घंटे साफ-सफाई करने की सज़ा दी है। दोषी ने 2019 में गर्म पकौड़ी मांगने पर हुए विवाद में परिवादी के बेटे की हत्या की थी। इस मामले में कोर्ट ने एक दोषी को आजीवन कारावास की सज़ा सुनाई है।