राजस्थान में नाबालिग बहन का लगातार रेप करता था भाई, मां-बाप ने बेटी के मर्डर का बनाया प्लान

डीडवाना-कुचामन (राजस्थान) में ड्रग्स का नशा करने वाला एक युवक अपनी नाबालिग बहन से लगातार रेप कर रहा था और माता-पिता को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने बदनामी के डर से बेटी के ही मर्डर का प्लान बना लिया। पीड़िता ने इसकी भनक लगते ही अपने जीजा को फोन कर मदद मांगी। जीजा ने इसके बाद पुलिस को सूचना दी।