देवली-उनियारा (राजस्थान) में उप-चुनाव के दौरान एसडीएम अनिल चौधरी को थप्पड़ मारने वाले निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा की गिरफ्तारी के बाद टोंक में फिर से हिंसा भड़क गई है। मीणा के समर्थकों ने उनकी गिरफ्तारी का विरोध करते हुए समरावता गांव के बाहर स्टेट हाईवे पर टायरों में आग लगा दी और कई जगहों पर पत्थरबाज़ी भी की है।