जैसलमेर (राजस्थान) में भारत-पाकिस्तान सीमा के पास ड्यूटी के दौरान बीएसएफ के 44 वर्षीय कॉन्स्टेबल ने सर्विस राइफल से कथित तौर पर गोली मारकर खुदकुशी कर ली है। मृतक की शिनाख्त होशियारपुर (पंजाब) के कृष्ण कुमार के रूप में हुई है और वह पिछले 24 वर्षों से बीएसएफ में कार्यरत थे। बकौल पुलिस, खुदकुशी के कारणों की जांच जारी है।