राजस्थान में पेट्रोल पंप डीलर्स ने 1 जून से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की दी चेतावनी

राजस्थान पेट्रोलियम डीलर्स असोसिएशन ने चेतावनी दी है कि यदि उनके मुद्दों का समाधान नहीं हुआ तो 1 जून से राज्यभर में पेट्रोल पंप संचालक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। उन्होंने वैट में कटौती की भी मांग की। बकौल डीलर्स, पेट्रोल पंप वित्तीय दबाव में हैं क्योंकि उपभोक्ता कम-दरों पर ईंधन के लिए पड़ोसी राज्यों का रुख कर रहे हैं।

Load More