राजस्थान में पानी भरने गई 8-12 वर्षीय 4 चचेरी बहनें तालाब में डूबी, सभी की हुई मौत

बीकानेर (राजस्थान) में शनिवार को तालाब से पानी लेने गई 4 चचेरी बहनों की डूबने से मौत हो गई। बच्चियों की उम्र 8-12 वर्ष थी व पुलिस ने बताया कि एक लड़की का पैर फिसल गया था और बचाने की कोशिश में अन्य तीन भी डूब गईं। लड़कियां बिहार की रहने वाली थीं व उनका परिवार यहां मज़दूरी करता है।

Load More