राजस्थान में परिवार ने बेटी के शादी के कार्ड में भगवान गणेश की जगह छापी अंबेडकर की तस्वीर

राजस्थान के सीकर में एक परिवार ने अपनी बेटी की शादी के कार्ड पर भगवान गणेश की जगह बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की तस्वीर छपवाई है जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। लड़की के भाई के मुताबिक, ऐसा कार्ड छपवाने के पीछे सोच है कि जब कार्ड घर-घर तक पहुंचेगा तो भीमराव अंबेडकर हमारे बीच हमेशा प्रासंगिक रहेंगे।