राजस्थान में फोटोग्राफर की निर्मम हत्या, काटी गई कलाइयां; घाव पर डाला गया मिर्ची पाउडर

उदयपुर (राजस्थान) में एक फोटोग्राफर की निर्मम हत्या की गई है। फोटोग्राफर का गला धारदार हथियार से रेता गया व उसकी कलाइयां काटी गईं और कथित तौर पर उसके घावों पर मिर्ची पाउडर भी डाला गया। वहीं, परिजनों ने फोटोग्राफर की तीन साल की बेटी के पालन-पोषण के लिए उसकी पत्नी को सरकारी नौकरी देने की मांग की है।