राजस्थान में फ्रिज का दरवाज़ा खोलते ही हुआ विस्फोट, युवक की हुई मौत
सिरोही (राजस्थान) में गुरुवार को एक घर में फ्रिज का दरवाज़ा खोलते ही विस्फोट होने से युवक की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि घटना के समय युवक घर में अकेला था व फ्रिज का दरवाज़ा खोलते ही कंप्रेसर फट गया। युवक के पिता ने बताया कि 5 साल पहले खरीदे गए फ्रिज में कोई खराबी नहीं थी।