राजस्थान में बोरिंग के दौरान निकली 'चांदी' जैसी वस्तु, लूटने पहुंचे लोग
अलवर (राजस्थान) में बोरिंग के दौरान 'चांदी' जैसी चमकदार वस्तु निकलने का दावा किया गया जिसके बाद लोग 'चांदी' लूटने के लिए मौके पर पहुंच गए। बोरिंग कर्मियों सहित लोग कपड़े उतारकर बोरिंग से निकलने वाले कीचड़-मिट्टी से चमकदार वस्तु उठाने लगे। लोगों के अनुसार, पुलिस-प्रशासन को सूचना दी है, जांच में पता चलेगा कि ये चमकदार वस्तु क्या है।