मौसम विभाग ने बताया है कि राजस्थान में फरवरी में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा जिसके कारण मौसम में बदलाव आ सकता है। विभाग के अनुसार, फरवरी की शुरुआत में उदयपुर, कोटा, अजमेर, जयपुर, भरतपुर और बीकानेर संभाग में बारिश होने के आसार हैं। राज्य में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है लेकिन बारिश से फिर ठंड बढ़ सकती है।