'न्यूज़-18' ने पुलिस के हवाले से बताया है कि मंगलवार को जैसलमेर-जोधपुर (राजस्थान) जा रही बस में आग लगने की घटना में लगभग 20 लोगों की मौत हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बस के पिछले हिस्से से धुआं निकला था व कुछ ही पलों में आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया। बस में 57 यात्री सवार थे।