राजस्थान में भ्रष्टाचार के आरोप में 20 अफसरों को किया गया बर्खास्त, 332 को किया गया निलंबित
राजस्थान सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त नीति अपनाते हुए 20 अधिकारियों को बर्खास्त, 332 अधिकारियों को निलंबित कर दिया और 17 कर्मियों की पेंशन रोक दी है। बर्खास्त हुए अधिकारियों में आरएएस के एक अधिकारी और विभिन्न विभागों के अधिकारी शामिल हैं। 100 से अधिक मामलों में इन अधिकारियों पर मुकदमा चलाने की मंज़ूरी मिल चुकी है।