राजस्थान में भीषण सड़क हादसा, कार और ट्रॉली की टक्कर में पति-पत्नी समेत 6 लोगों की हुई मौत

सिरोही (राजस्थान) में गुरुवार तड़के नैशनल हाईवे पर एक कार व ट्रॉली में भीषण टक्कर हो गई जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई और एक महिला की हालत गंभीर है। मृतकों में पति-पत्नी व उनका बेटा भी शामिल है। कार सवार लोग गुजरात से जालौर लौट रहे थे। क्रेन की मदद से कार के दरवाज़े तोड़कर शव निकाले गए।