राजस्थान में मां-बेटे ने कुंड में लगाई छलांग, सुसाइड की खबर सुन पिता ने ज़हर खाकर दी जान

राजस्थान के हनुमानगढ़ ज़िले में पारिवारिक कलह के चलते एक महिला ने 8 वर्षीय बेटे के साथ कुंड में कूदकर आत्महत्या कर ली। वहीं, पत्नी और बेटे की मौत की खबर सुनकर पति ने भी खेत में कीटनाशक पीकर जान दे दी। मृतकों की पहचान 35 वर्षीय सोनिया, 38 वर्षीय प्रीतम और उनके बेटे मयंक के रूप में हुई है।