जयपुर (राजस्थान) में एक बुज़ुर्ग महिला की लूट के इरादे से हत्या करने के 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने बाज़ार में उनकी परेड कराई। पुलिस के अनुसार, घटना के दिन आरोपियों ने महिला को उसके घर में बंधक बनाया था व उसके हाथ-पैर बांधकर मुंह में कपड़ा ठूस दिया था। आरोपियों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है।