inshorts

राजस्थान में महिला ने बॉयफ्रेंड से कराई पति की हत्या; पत्नी समेत 3 गिरफ्तार

डीडवाना-कुचामन (राजस्थान) में शादी के 7-वर्षों बाद महिला द्वारा प्रेमी से पति की हत्या करवाने का मामला सामने आया है। पुलिस जांच के अनुसार, महिला और उसके प्रेमी ने पूरी साज़िश वाई-फाई कॉल पर रची थी। बकौल रिपोर्ट्स, पति की मौत पर शोक मनाने महिला पहली बार फ्लाइट से ससुराल पहुंची। मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।