राजस्थान में युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, 10,000 से अधिक पदों पर निकली भर्ती

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने एलडीसी ग्रेड-II और जूनियर असिस्टेंट पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। 10,644 पदों पर होने वाली भर्ती के लिए आवेदन 15 जनवरी से शुरू होगा और आवेदन की अंतिम तारीख 13 फरवरी 2026 निर्धारित की गई है। वहीं, इसके लिए परीक्षा 5 व 6 जुलाई को होना प्रस्तावित है।