राजस्थान में युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का मौका, 3,951 पदों पर निकली भर्ती
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने सीनियर और बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक के कुल 3,951 पदों पर सीधी भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है। आवेदन प्रक्रिया 25 मई से ऑनलाइन शुरू हो गई और इसकी अंतिम तिथि 23 जून रात 11:59 बजे तक तय की गई है। सीनियर कंप्यूटर अनुदेशक की परीक्षा 22 अगस्त 2026 को आयोजित की जाएगी।