राजस्थान में रॉन्ग साइड से आ रही कार की तेज़ रफ्तार डंपर से हुई टक्कर, 5 दोस्तों की हुई मौत

उदयपुर (राजस्थान) में गुरुवार देर रात एक तेज़ रफ्तार डंपर की टक्कर से कार सवार 5 दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई। बकौल पुलिस, कार सवार युवक गलत दिशा में देबारी की ओर जा रहे थे तभी सामने से आ रहे डंपर से कार टकरा गई। मृतकों में से एक हेड कॉन्स्टेबल का बेटा बताया जा रहा है।