राजस्थान में रेलवे ट्रैक पर हुए ब्लास्ट केस में PAK कनेक्शन आया सामने, दो आरोपी गिरफ्तार

श्रीगंगानगर (राजस्थान) में इस महीने की शुरुआत में रेलवे ट्रैक पर हुए IED विस्फोट के मामले में पंजाब निवासी देवेंद्र सिंह और महकदीप कौर को गिरफ्तार किया गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, आरोपियों के पास से नकदी और हथियार बरामद हुए हैं। पुलिस के मुताबिक, दोनों पाकिस्तानी एजेंट के संपर्क में थे और उसके इशारे पर काम कर रहे थे।