कोटा (राजस्थान) में शुक्रवार रात एक घर में वॉशिंग मशीन में साइलेंट किलर कहा जाने वाला कॉमन करैत सांप बैठा मिला और बिजली आने पर परिवार के लोगों को इसकी जानकारी हुई। वहीं, इसकी सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे गोविंद शर्मा नामक स्नेक कैचर ने उसे रेस्क्यू किया। बकौल गोविंद, यह सांप कोबरा से अधिक ज़हरीला होता है।