राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से सांख्यिकी अधिकारी (स्टैटिस्टिकल ऑफिसर) के 113 पदों पर उम्मीदवारों के आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 28 अक्टूबर 2025 से शुरू होगी व इसकी अंतिम तिथि 26 नवंबर 2025 तय की गई है। आवेदन करने के लिए इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जा सकते हैं।