राजस्थान में स्कूल लेक्चरर कृषि के 500 पदों पर निकली भर्ती, 3 अक्टूबर तक करें अप्लाई
राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) ने माध्यमिक शिक्षा विभाग के लिए स्कूल लेक्चरर कृषि (स्कूल शिक्षा) के 500 पदों पर भर्ती निकाली है। इसके लिए इच्छुक अभ्यर्थी 4 सितंबर से 3 अक्टूबर तक विभाग की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए अभ्यर्थियों की न्यूनतम उम्र 21 वर्ष और अधिकतम उम्र 40 वर्ष होनी चाहिए।