राजस्थान में संदिग्ध आतंकी लिंक का हुआ खुलासा, एक गिरफ्तार
राजस्थान के बीकानेर ज़िले के बज्जू थाना क्षेत्र में एक युवक के पाकिस्तान स्थित आतंकी नेटवर्क से कथित संपर्क का मामला सामने आया है। पुलिस ने गोड़ू बज्जू निवासी 18 वर्षीय अनिल डेलू पुत्र महावीर विश्नोई को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी का पाकिस्तान के उज़ेर नामक व्यक्ति से संपर्क था।