राजस्थान में सचिवालय की महिला अधिकारी ने जीता ब्यूटी क्राउन, रहीं उपविजेता
जयपुर (राजस्थान) में सचिवालय में राजस्थान सब-ऑर्डिनेट अकाउंट सर्विसेज़ में बतौर असिस्टेंट अकाउंट ऑफिसर कार्यरत सावी शर्मा ने मिसेज़ राजस्थान-2026 में क्राउन जीता है और वह सिल्वर कैटेगरी में थर्ड रनर-अप रहीं। उन्होंने कहा, "अगर परिवार का साथ हो तो महिलाएं...सपने पूरे करने के लिए हर चुनौती पार कर सकती हैं।" प्रतियोगिता में करीब 1700 महिलाओं ने भाग लिया था।