राजस्थान में सरकारी टीचर ने रोज़ साथ आने-जाने वाली लेडी टीचर का कार में किया रेप

अलवर (राजस्थान) में एक सरकारी टीचर पर रोज़ साथ आने-जाने वाली लेडी टीचर का कार में रेप करने का आरोप लगा है। पुलिस के अनुसार, यह वारदात करीब एक महीने पहले की बताई जा रही है और मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। केस दर्ज होने के बाद से आरोपी टीचर फरार है।