राजस्थान में हिंदुस्तान ज़िंक माइंस में लगी भीषण आग, कई km दूर से दिखा धुएं का गुबार

राजस्थान के राजसमंद में हिंदुस्तान ज़िंक के प्लांट की लिफ्ट और कच्चा माल बाहर लाने वाले रास्ते में मंगलवार को भीषण आग लग गई और मौके पर दमकल की गाड़ियां पहुंची हैं। वहीं, आग इतनी भयंकर थी कि कई किलोमीटर दूर से ही काले धुएं का गुबार देखा गया था। फिलहाल किसी के हताहत होने की कोई रिपोर्ट नहीं है।