राजस्थान में हुआ भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के 9 लोगों की हुई मौत
कोटा-उदयपुर नैशनल हाईवे (राजस्थान) पर तेज़ रफ्तार क्रूजर सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से घुस गई। हादसे में क्रूजर सवार एक परिवार के 9 लोगों की मौत हो गई जिनमें बच्चे भी शामिल थे। 6 अन्य लोग घायल हुए जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। परिवार के लोग श्री खाटू श्याम मंदिर के दर्शन करके लौट रहे थे।