राजस्थान में हुआ भीषण सड़क हादसा, तेज़ रफ्तार बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से 10 लोगों की हुई मौत
सीकर (राजस्थान) के लक्ष्मणगढ़ में मंगलवार दोपहर एक तेज़ रफ्तार निजी बस अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गई। बकौल रिपोर्ट्स, हादसे में कम-से-कम 10 लोगों की मौत हो गई है व 30 से अधिक लोग घायल हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पुलिया से टकराकर बस का आगे का हिस्सा चकनाचूर हो गया। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने हादसे पर शोक जताया है।