राजस्थान में हनीट्रैप में फंसकर ISI को सेना की जानकारी भेज रहा रेलवे कर्मी हुआ अरेस्ट
राजस्थान पुलिस की इंटेलिजेंस टीम ने हनीट्रैप में फंसकर सोशल मीडिया के ज़रिए पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई को सेना की गुप्त जानकारियां भेजने के आरोप में रेलवे के एक कर्मचारी को बीकानेर से गिरफ्तार किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपी को सेना की गुप्त जानकारियां भेजने के बदले आईएसआई की ओर से आर्थिक मदद भी मिल रही थी।