राजस्थान रॉयल्स (आरआर) ने चोटिल हुए हेड कोच राहुल द्रविड़ की न्यूमेटिक वॉकिंग बूट पहने हुए तस्वीर X पर शेयर की है। आरआर ने लिखा, "राहुल द्रविड़ (जिन्हें बेंगलुरु में क्रिकेट खेलते समय चोट लगी थी) अब ठीक हो रहे हैं...वह आज (बुधवार) जयपुर में हमसे जुड़ेंगे।" आईपीएल-2025 में आरआर का पहला मैच 23 मार्च को एसआरएच से होगा।