राजस्थान रेलवे ट्रैक ब्लास्ट केस में आरोपियों की निशानदेही पर मिलीं 2 संदिग्ध बम जैसी वस्तुएं
श्रीगंगानगर (राजस्थान) में रेलवे ट्रैक पर हुए ब्लास्ट मामले में जांच के दौरान गिरफ्तार आरोपियों देवेंद्र सिंह और महकदीप कौर की निशानदेही पर रामसिंहपुर रेलवे स्टेशन के पास 2 बम जैसी संदिग्ध वस्तु मिलने की जानकारी सामने आई है। इनमें एक बम सक्रिय बताया जा रहा जबकि दूसरा डिफ्यूज़ मिला है। इस बरामदगी के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं।