inshorts

राजस्थान लोक सेवा आयोग ने असिस्टेंट प्रोफेसर के 574 पदों पर निकाली भर्ती

राजस्थान लोक सेवा आयोग ने असिस्टेंट प्रोफेसर के 574 पदों पर भर्ती का संशोधित विज्ञापन जारी कर दिया है। आवेदन प्रक्रिया 20 सितंबर से शुरू होगी और इसकी अंतिम तिथि 19 अक्टूबर है। उम्मीदवारों को आवेदन के लिए आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाना होगा। पहले यह अधिसूचना दिसंबर 2024 में निकाली गई थी जिसे वापस ले लिया गया था।