राजस्थान में सफाई कर्मियों के 24000+ पदों पर बढ़ी आवेदन की तारीख, बिना परीक्षा होगी भर्ती
राजस्थान स्वायत्त शासन विभाग ने 24,752 सफाई कर्मचारी पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ाकर 13-अक्टूबर कर दी है। इस भर्ती में कोई लिखित परीक्षा/इंटरव्यू नहीं होगा बल्कि उम्मीदवारों का चयन लॉटरी सिस्टम से होगा। इसमें किसी तरह की शैक्षणिक योग्यता की पाबंदी नहीं है। उम्मीदवार के पास सफाई कार्य का कम-से-कम एक वर्ष का अनुभव होना ज़रूरी है।