राजस्थान सरकार ने 1 लाख भर्तियों का कैलेंडर किया जारी

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने युवा दिवस पर बताया कि 1 लाख भर्तियों का कैलेंडर जारी किया गया है जिसमें अगले एक साल में 44 विभागों में नौकरियां मिलेंगी। जनवरी में 8,000 शिक्षक भर्ती, जनवरी-मार्च में शिक्षा विभाग की 10,000 भर्तियां होंगी। 4,000 कॉन्स्टेबल, 1015 सब-इंस्पेक्टर समेत चिकित्सा, कृषि, वन और ऊर्जा विभाग में भी मौके मिलेंगे।