राजस्थान सरकार ने तिरुपति बालाजी मंदिर (आंध्र प्रदेश) के प्रसाद में जानवरों की चर्बी मिलने के बाद राज्य के सभी बड़े मंदिरों के प्रसाद की जांच के आदेश दिए हैं। इसके तहत 23-26 सितंबर तक जांच अभियान चलाया जाएगा। बकौल रिपोर्ट्स, 14 मंदिरों के पास पहले से 'भोग सर्टिफिकेट' हैं और 54 मंदिरों ने सर्टिफिकेट के लिए आवेदन किया है।